Hazart Adam Alaihissalam Ka Zariya Maaash | हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का ज़रिया मआश

Barelvi.in
0

 हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का ज़रिया मआश

Hazart Adam Alaihissalam Ka Zariya Maaash | हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का ज़रिया मआश
हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का ज़रिया मआश


Hazart Adam Alaihissalam Ka Zariya Maaash


इसी तफ़सीर अज़ीज़ी में है कि सबसे अव्वल कपड़ा बुनने का काम आदम अलैहिस्सलाम ने किया और बाद में आप खेती बाड़ी के काम में मश्गूल रहे, नूह अलैहिस्सलाम का ज़रिया मआश लकड़ी का काम था, इदरीस अलैहिस्सलाम दर्ज़ीगरी, हज़रत हूद अलैहिस्सलाम और हज़रत सालेह अलैहिस्सलाम तिजारत, हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम खेती बाड़ी किया करते थे, हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ने कुछ मुद्दत बकरियां चराई, हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम ज़िरह बनाते थे हज़रत सुलेमान अलैहिस्सलाम इतने बड़े बादशाह होकर भी दरख़्तों के पत्तों से पंखे और वगैरह जंबीलें बनाकर गुज़र करते थे, हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम ने कोई पेशा इख़्तेयार न फ़रमाया बल्कि हमेशा सैर करते रहते थे और फ़रमाते थे कि जिसने मुझे सुबह को खाना दिया है वह शाम का खाना भी देगा।


(getButton) #text=( यह भी पढ़ें : हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से क्या लाये ? ) #icon=(link) #color=(#2339bd)


फायदा : तफ़सीर अज़ीज़ी में उसी मक़ाम पर हज़रत आदम अलैहिस्सलाम ने कुंए का पानी कभी नहीं पिया बल्कि आप हमेशा बारिश का पानी पिया करते थे सबसे पहले आदम अलैहिस्सलाम ने चांदी से रुपये और सोने से अशरफियां बनाई ।



📗 तज़किरतुल अंबिया



आने वाली अगली पोस्ट : आदम अलैहिस्सलाम की तौबा :



Related Question (FAQs)

कितने नबी खतना किए हुए पैदा हुए थे?

हज़रत आदम, हज़रत शीस, हज़रत नूह, हज़रत हूद, हज़रत सालेह, हज़रत लूत, हज़रत शुऐब, हज़रत यूसुफ़, हज़रत मूसा, हज़रत सुलैमान, हज़रत ज़करिया, हज़रत ईसा अला नबिय्यिना व अलैहिमुस्सलातो वस्सलाम और हमारे हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खतना किये हुए पैदा हुए थे.

(alert-passed)

📗 ( तफ़सीरे नईमी )

(ads2)

हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की दुआ की वजह से किस नबी की उम्र लंबी हुई?

हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की दुआ से हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम की उम्र बजाय साठ साल के सौ बरस हो गई.

(alert-passed)

📗( तफ़सीरे नईमी )

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top