Hazart Adam Alaihissalam Jannat Se kya laye | हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से क्या लाये ?

Barelvi.in
0

 हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से क्या लाये ?

हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से क्या लाये ?
हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से क्या लाये ?

Hazart Adam Alaihissalam Jannat Se kya laye ?


हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से मुख़्तलिफ़ क़िस्म के बीज और तीन क्रिस्म के फल और हजरे असवद ( स्याह पत्थर जो ख़ाना काबा में लगा हुआ है) और वह असा (डंडा) जो बाद में मूसा अलैहिस्सलाम के हाथ आया जिस की लंबाई दस गज़ थी अपने साथ लेकर आये थे और सोना चांदी और कुछ खेती बाड़ी वगैरह के औज़ार भी साथ लाये ।

आदम अलैहिस्सलाम इस क़दर गिरया व ज़ारी में मश्गूल हुए कि उन तुख़्मों से बेख़बर हो गये शैतान ने मौका पाकर उनको अपना हाथ लगाया जिस तुख़्म पर उसका हाथ लगा वह ज़हरीला हो गया और जो उसके हाथ से महफूज़ रहा उसका नफा बरकरार रहा।


सैय्यदना आदम अलैहिस्सलाम के साथ तीन किस्म के जन्नती मेवे आये, एक वह जो पूरे खा लिये जाते हैं, दूसरे वह जिनका ऊपरी हिस्सा खा लिया जाता है और घुटली फेंक दी जाती है जैसे खजूर, आम वगैरह तीसरे वह जिन का ऊपरी छिलका फेंक दिया जाता है और अंदरूनी हिस्सा खा लिया जाता है।

सही रिवायत है कि उनके साथ लोहे के औज़ार भी थे एक सड़सी जिससे लोहा पकड़ते, दूसरा हथौड़ा, तीसरा ईरन, नीज़ हजरे असवद

सही रिवायत में आता है कि हजरे असवद जब जन्नत से आया तो उसकी रौशनी कई मील तक जाती थी जहां उसकी किरणें पहुंचती थीं उसी हद तक हरम की हदें कायम हुई। हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को दुनिया में आकर बहुत वहशत और घबराहट हुई ।

हज़रत जिब्राईल अलैहिस्सलाम बहुक्मे इलाही ज़मीन पर आये और बुलंद आवाज़ से अज़ान कही जब आदम अलैहिस्सलाम ने अज़ान में हुजूर का नाम सुना तब उनकी वह वहशत दूर हुई । 

यह तमाम वाक्यात सही अहादीस से साबित हैं जिनको शाह अब्दल अज़ीज़ मुहद्दिसे देहलवी ने तफ़सीर अज़ीज़ी में इसी मक़ाम पर जमा फ़रमाया है।


📗 तज़किरतुल अंबिया


आने वाली अगली पोस्ट : हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का ज़रिया मआशः


Related Question (FAQs)

हज़रत आदम अलैहिस्सलाम ने जन्नत में सबसे पहले क्या खाया था?

हज़रत आदम अलैहिस्सलाम ने जन्नत में सबसे पहली चीज़ अंगूर और सबसे आख़िरी चीज़ गेहूं खाया था.

(alert-passed)

📗 ( तफ़सीरे नईमी )

(ads2)

हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का क़द (लम्बाई) कितनी है?

कुछ रिवायतों में हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का क़द (लम्बाई) सत्तर गज़ आया है.

(alert-passed)

📗( तफ़सीरे नईमी )

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top